
अभी-अभी ब्रेकिंग:: बस-ऑटो में भिड़ंत..3 की मौत..एक गम्भीर…कोरिया की घटना…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के चरचा थाने के निकट NH-43 ग्राम फूलपुर में मनेंद्रगढ़ से रांची जा रही बस ने एक ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार कपिल देव सिंह उम्र 27, दिनेश राजवाडे उम्र 30, राजकुमार सिंह उम्र 32 की मौत हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।जिससे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही चर्चा थाना पुलिस स्टाफ एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस गंभीर सड़क हादसे के बाद राजहंस बस का चालक मौके से फरार हो गया।