♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

15अगस्त को पँ. जवाहर लाल नेहरू मार्ग का अनवरण…….. रायगढ़ शहर के लिये ऐतिहासिक दिन……… स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,देशभक्तों और शहीदों के नाम से नामकरण …  

 

रायगढ़।देश के आजादी के 75वें वर्ष में 15अगस्त 2022 को रायगढ़ शहर के महत्वपूर्ण मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,देशभक्तों और शहीदों के नाम से नामकरण होना अवश्य ही सभी देश भक्तों के दिल की मंशा को पूरा करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान होगा।


15अगस्त2022 को शहर का मुख्य मार्ग पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के नाम से अनावृत होगा,यह मार्ग महात्मा गांधी प्रतिमा के बाद से जिला लाइब्रेरी से के.एम.टी महाविद्यालय से सिविल लाइंस मार्ग तक होगा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयाई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू देश में व्यक्तित्व और विचारक रहे हैं। जिन्होंने अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया और गुलाम भारत को आजादी दिलवाने वाले प्रसिद्ध सेनानी रहे हैं।


रायगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों के द्वारा आयोजित15 अगस्त2022 को सुबह 10:30 बजे इस मार्ग अनावरण कार्यक्रम होगा।नगर वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है जो इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close