♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रामसजीला होंगे  कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष… सुमन दुबे को 23 सौ मतों से हराया…काजू गुट हुआ हावी…संजीव सिंह ‘काजू’ बने प्रदेश महासचिव..जानिए किसको कितने मत हुए प्राप्त

अनूप बड़ेरिया
भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव में कोरिया जिला अध्यक्ष के पद पर रामसजीला यादव ने बाजी मारी है। इस पूरे चुनाव में पूर्व उपाध्यक्ष संजीव सिंह काजू की पूरी टीम का दबदबा साफ नजर आया। काजू गुट के रामसजीला यादव ने विधायक के करीबी सुमन दुबे को 2310 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष बने रामसजीला को 4199, सुमन कुमार दुबे को 1889, सुजीत सोनी को 615, अब्दुल इंशर 176, लवकुश साहू को 62, नागेश्वर यादव को 51, संतोष कुमार सूर्यवंशी को 64, चंद्रकांत सिंह को 15 व सुजाता प्रधान को 8 मत प्राप्त हुए।
कोई कोरिया के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव सिंह काजू प्रदेश महासचिव बनने में सफल हुए हैं। यह कोरिया जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है कि कोरिया का एक युवा नेता प्रदेश बॉडी में पहुंच गया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तेजतर्रार अध्यक्ष अजय सिंह के मार्गदर्शन में संजीव सिंह काजू की पूरी टीम ने इस चुनाव को गंभीरता से लड़ते हुए अपने आप को साबित किया है।
भारतीय युवा कांग्रेस ऑनलाइन चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव,जिलाध्यक्ष के चुनावी प्रणाली में कोरिया जिला से राम सजीला यादव जिलाध्यक्ष  जो पहली बार ग्रामीण अंचल बचरापोंडी से निर्वाचित हुए हैं। जिला उपाध्यक्ष सुमन दुबे, सुजीत सोनी, सन्तोष,अब्दुल इंशु, जिला महासचिव नागेश्वर यादव, लवकुश साहू,चंद्र कांत सिंह निर्वाचित हुए। संजीव कुमार सिंह काजू प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए। जिससे सभी युवाओं में खुशी की लहर है। उनके गृह निवास पर आतिशबाजी का दौर परिणाम निकलने के बाद शुरू हो गया हैं। कोरिया जिला में पहली बार काजू सिंह के रूप में युवा कांग्रेस से कोई नेता प्रदेश स्तर पर निर्वचित हुए है। जो सभी युवाओं के रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान कोरिया, सरगुजा,रायपुर तक बनाए हुये हैं, सभी युवा उनको अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं व उनका व्यापक जनाधार भी है। संजीव सिंह ने पूरी टीम की जीत का श्रेय टीएस सिंहदेव, आदि बाबा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह एवं अपने समस्त युवा साथियों को दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close