♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इनोवा में थी शराब…मगर अपराधियों की थी किस्मत खराब…पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ी डेढ़ लाख की अंग्रेजी शराब…4 आरोपी भी…ऑर्डर पर करते थे सप्लाई..

अनूप बड़ेरिया
इनोवा गाड़ी में महंगी शराब लेकर तस्करी करने वाले आरोपियों को कोरिया पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर जंगल मे आखिरकार पकड़ ही लिया। कोरिया पुलिस इन दिनों अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई के किए अब लगातार सुर्खियों में है।
इस पूरे मामले मिली जानकारी के मुताबिक चरचा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनोवा वाहन में राजनगर (म.प्र.) की ओर से अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री करने हेतु अम्बिकापुर की ओर जा रहे हैं। जिसकी मुखबीर सूचना पर सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नवीनदत्त तिवारी एवं अरविन्द कौल व थाना चरचा प्रभारी अनिल साहू सहित स्टाफ का तत्काल टीम गठित कर थाना के सामने घेराबंदी किया गया। उसी दौरान नगर-बिशुनपुर की ओर से एक इनोवा वाहन को आते देखकर हाथ देकर रोकने का इशारे पर वाहन चालक के द्वारा पुनः गाड़ी को बैक कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपी मनेन्द्रगढ़ की और भागने लगे, तभी घबराहट में नगर के जमदुआरी जंगल शिवमंदिर के पास इनोवा को एक्सीडेन्ट कर दिया। उक्त वाहन को चेक करने पर वाहन चालक गगन सिंह उर्फ रसप्रित सिंह पिता हरजित सिंह उम्र 28 साल एवं नाबालिग बालक दोनों निवासी गोदरीपारा अम्बिकापुर थाना सीटी कोतवाली जिला सरगुजा (छ.ग.) का होना बताये व वाहन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का रखना पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ पर 35 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब व 01 पेटी आरएस शराब रख कर मध्य प्रदेश की ओर से परिवहन करना बताया। एक्सीडेन्ट होने पर आरोपियों के कब्जे से 01 इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 04 HA 5242 व गोवा अंग्रेजी शराब 1196 नग व 14 नग RS अंग्रेजी शराब कीमत 1,31,388 ₹ व वाहन कीमती 10,00,000 र को जप्त किया गया है। साथ ही 484 नग अंग्रेजी गोवा शराब एवं 34 नग आरएस शराब सहित वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। आरोपी गगन सिंह उर्फ रसप्रित सिंह पिता हरजित सिंह उम्र 28 साल एवं अपचारी बालक दोनों निवासी गोदरीपारा अम्बिकापुर थाना सीटी कोतवाली जिला सरगुजा (छ.ग.) को चोट आने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा कर ईलाज कराया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसके अतिरिक्त थाना की टीम लगातार उक्त अपराध में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में थी, जिस पर 02 अन्य अपराधियों क्रमशः ढाबा संचालक नारायण रामविझीया उर्फ गुड्डा पिता अघन साथ उम्र 34 वर्ष निवासी भदवाही थाना उदयपुर, सरगुजा एवं सागर जायसवाल पिता विनोद जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी शोगा थाना दरिमा जिला सरगुजा को पकड़ा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल साह, सउनि बाबूलाल पैकरा, अमल कुजूर, सागर, सतीश सिंह, जुपेन्द्र, बृजमोहन सोनवानी, रविदास एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अरविन्द कौल, प्रधान आरक्षक नवीनदत्त तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close