
रेत, गिट्टी व कोयले की गाड़ी पकड़ाई..1.17 लाख ₹ का जुर्माना
अनूप बड़ेरिया
कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर सहायक खनि अधिकारी एवं खनि अमला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खन्न एवं परिवहनकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 09 नवम्बर 2022 को खनि निरीक्षक एवं खनि अमला द्वारा तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें खनिज रेत की 03 एवं खनिज गिट्टी का 01 वाहन एवं 11 नवम्बर 2022 को खनिज कोयले का 01 वाहन (407) को अवैध परिवहन करते पाया गया। उक्त वाहनों को जप्त कर समीपस्थ थाना पटना एवं चरचा की सुपुर्दगी में दिया गया है।
उक्त वाहन मालिकों पर अर्थदण्ड की कुल एक लाख, सत्रह हजार, एक सौ साठ रूपये प्रस्तावित किया गया है।
विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, तथा आगे भी विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।




