
कल कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन भरेगा हुंकार , निकालेंगे रैली करेंगे प्रदर्शन …..आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन को सफल बनाने …..फेडरेशन पदाधिकारियों ने कार्यालयों में घूम -घूम कर मांगा जनसमर्थन
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय रायपुर के आव्हान पर “आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन” के प्रथम चरण में कल दिनांक 3 मार्च को जिला तहसील एवं विकास खंड मे धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।
आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन को सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने 4 सूत्री मांगों की जानकारी दिया एवं कल भोजन अवकाश मे( समय 1,30 बजे ) मिनी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचने की अपील किया। जन जागरण अभियान को कार्यालयों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
सभी कर्मचारियों का मानना है कि भूपेश सरकार कर्मचारियों की जायज हक भी नहीं दे रही है इसलिए आंदोलन करना मजबूरी है। जन जागरण अभियान में जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह संरक्षक डॉक्टर डीआर प्रधान सचिव अनिल यादव सहसंयोजक रवि गुप्ता साथी विष्णु यादव साथी जेम्स वर्गिस साथी पीसी साहू साथी डॉक्टर अनिल पटेल साथी डॉक्टर नरेश खुटे साथी वेद प्रकाश अजगले साथी अवधेश पटेल आदि शामिल थे।