♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चुनाव::भरतपुर-सोनहत से भाजपा केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह पर लगा सकती हैं दांव..प्रेमनगर से नही मिली है टिकट…

अनूप बड़ेरिया

भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंकाते हुए चुनाव की घोषणा के पूर्व ही छत्तीसगढ़ में 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सरगुजा संभाग की प्रेमनगर सामान्य सीट से एसटी वर्ग से भूलन सिंह मरावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रेमनगर विधानसभा से भाजपा ने कद्दावर महिला आदिवासी नेत्री श्रीमती रेणुका सिंह को टिकट नहीं दिया है। रेणुका सिंह वर्तमान में टिकट की प्रबल दावेदार थीं। फिलहाल वह भाजपा से सरगुजा सांसद के रूप में छत्तीसगढ़ से इकलौते मंत्री के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। श्रीमती रेणुका सिंह प्रेमनगर विधानसभा सीट से 2003 और 2008 का चुनाव जीत चुकी हैं। लेकिन 2013 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के खेलसाय सिंह से पराजय का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2018 में भाजपा ने उनका टिकट काटकर विजय प्रताप सिंह को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस के खेलसाय  सिंह के आगे उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सरगुजा से सांसद का टिकट दिया और वह जीत के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनी। लेकिन भाजपा ने 2023 में अप्रत्याशित रूप से प्रेम नगर विधानसभा से उनका टिकट काट दिया है।
जिसके बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म है कि श्रीमती रेणुका सिंह को भारतीय जनता पार्टी अविभाजित कोरिया जिले की भरतपुर-सोनहत अजजा सीट से चुनाव में उतार सकती है। दरअसल भरतपुर- सोनहत विधानसभा सीट में वर्तमान में कांग्रेस के गुलाब कमरों विधायक हैं। जिन्होंने भाजपा की सीटिंग MLA श्रीमती चंपादेवी पावले को 16,533 मतों से पराजित किया था। विधायक बनने के बाद गुलाब कमरों ने लगभग 1700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात के साथ कांग्रेस के साथ-साथ अपनी भी जड़ें इतनी मजबूत कर ली है कि राजनीतिक आंधी में उनके बाल भी बांका होने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आती है। लेकिन इतना तय है कि यदि भाजपा भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह को टिकट देती है, तो यह सीट काफी हाई प्रोफाइल हो जाएगी और इसका परिणाम भी काफी रोचक होगा। इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीमती चंपादेवी पावले और रविशंकर सिंह के भी नाम दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। हालांकि सांसद रेणुका सिंह के भरतपुर- सोनहत विधानसभा सीट से केवल चुनाव लड़ने के कयास ही नजर आ रहे हैं। यदि पार्टी ने उन्हें हरी झंडी दी होती तो इस विधानसभा क्षेत्र में एकाध दौरे के साथ थोड़ी बहुत सक्रियता नजर आती। कुल मिलाकर फिलहाल इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के गुलाब कमरों की स्थिति बेहद मजबूत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close