
सारंगढ़ भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी को मिलने लगी है लोकप्रियता … जन मानस के दिलो दिमाग में कर रही पैठ …. भाजपा की कूटनीतिक चाल साध रहे एक तीर से दो निशाना… दिग्गज रणनीतिकार लगातार कार्यकर्ताओं को कर रहे अपडेट …. पढ़े चुनावी सियासत से जुड़ी भाजपा की कूटनीतिक चाल
रायगढ़ / सारंगढ़ । शमशाद अहमद
सारंगढ़ विधान सभा पर लोगों का रुझान भी बढ़ चला है अब तक क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को लेकर भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती थी। प्रत्याशी चूंकि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और लगातार अपने आस पास में सक्रिय रही लेकिन जब विधान सभा की बात आती है और तब पैर तले जमीन खिसकती दिखाई पड़ती है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी पूरे उत्साह के साथ लोगों से मिलकर मोदी के चेहरे को आगे करते हुए मेल मुलाकात सघन जन संपर्क अभियान को गति देते रहीं और भाजपा की रणनीति काम आने लगी। धीरे धीरे भाजपा के अंदर भी विश्वास पनपने लगा। आज भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी कांग्रेस प्रत्याशी को टक्कर देती दिखाई दे रही हैं।
सारंगढ़ भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे प्रत्याशी का सघन जन संपर्क स्थानीय राजनीतिक रणनीतिकारों और उनके कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज के अलावा इसमें रायगढ़ के चर्चित भाजपा नेताओं का कूटनीतिक राजनीत का अहम रोल दिखाई दे रहा है।

दूसरी ओर कांग्रेस की प्रत्याशी उत्तरी जांगडे की अपनी अलग लोकप्रियता है और वर्तमान विधायक है और लोकप्रिय हैं पूरे पांच वर्ष क्षेत्र वासियों के बीच रही । इनके सामने शिव कुमारी चौहान के सामने एक बड़ी चुनौती रही। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभा भी हुई इस चुनौती को स्थानीय उभरते और सीनियर भाजपा नेताओं पर ही सारा दारोमदार टिका हुआ था।

वहीं रायगढ़ के दिग्गज भाजपा नेताओं ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और उनकी कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा की रणनीति काम आने लगी। आज सारंगढ़ में भाजपा प्रत्याशी गांव गांव गली गली पहुंचकर अपनी ओर आकर्षित करने लगी और मोदी के चेहरे का फैक्ट भी काम आने लगा दिखाई प्रतीत होने लगा है।

रायगढ़ जिले के बड़े नेता विजय अग्रवाल, जगन्नाथ पाणिग्रही, रामकुमार नायक जैसा नेता भी अपने दल बाल के साथ भी लगातार रायगढ़ और सारंगढ़ विधान सभा के सरहदी विधान सभा क्षेत्र में सक्रिय है। और अपने समर्थकों के साथ केंद्र सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को सामने रखकर सारंगढ़ और रायगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने लगातार एक्टिव मोड में हैं। इसे कहीं न कहीं भाजपा के कूटनीतिक चाल को समझा जा सकता है वे एक तीर से दो निशाना साध रहे हैं।

बरमकेला सरिया क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे सारंगढ़ और रायगढ़ विधान सभा दोनो क्षेत्र आते हैं। इधर की रणनीति भी राजनीति के चाणक्य की मौजूदगी में बन रही है। लगातार नेता कार्यकर्ताओ को अपडेट कर रहे है और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष माहौल बन रहा है।




