
बिजली बिल हाफ नही माफ होगी.. धान 3200 सौ..ये भरोसे की कांग्रेस सरकार है..TS सिंहदेव..बैकुंठपुर विधानसभा के बड़े कलुवा में आमसभा…कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला भी आए हेलिकॉप्टर से…
अनूप बड़ेरिया
छग के बैकुंठपुर विधानसभा सीट की प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव के पक्ष में डिप्टी सीएम TS सिंहदेव आम सभा को संबोधित करने पोंडी बचरा क्षेत्र के बड़े कलुवा पहुंचे। डिप्टी सीएम मनेंद्रगढ विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह के पक्ष में डोमन हिल से सभा कर बड़े कलुआ हेलीकॉप्टर से पहुंचे, उनके साथ कोरिया के कद्दावर नेता योगेश शुक्ला भी रहे।
आमसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने कहा सीजी की कांग्रेस सरकार पिछले वादे की तरह इस बार भी किसानों का कर्जा माफ करेगी। धान की कीमत 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदेगी। अब सरकार बनने पर हर जगह आत्मानंद स्कूल खुलेगा, बच्चो की कालेज तक पढ़ाई मुफ्त होगी। इस बार 2018 के सभी महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ होगा। बिजली बिल 200 यूनिट तक अब हाफ नही माफ होगा होगा।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को जीतने की अपील की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, अजय सिंह, बृजवासी तिवारी, अनिल जायसवाल, संजीव सिंह काकू, विकास श्रीवास्तव, साहब सिंह काकू, रामसजीला यादव, अशोक श्रीवास्तव, रामावतार अलगमकर, रामधन देवांगन, राहुल जायसवाल सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।