♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

MLA भैयालाल राजवाड़े ने सर्मथको से अपना जन्म दिन नही मनाने किया आग्रह…25 जनवरी को है..

 

अनूप बड़ेरिया

बैकुंठपुर विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने क्षेत्र की जनता एवं अपने समर्थकों से अपना जन्मदिन नहीं मानने का आह्वान किया है।  श्री राजवाडे अपने निजीकारणों की वजह से पिछले साल भी जन्मदिन नहीं मनाया था। विदित हो की भैयालाल राजवाड़े के पद पर रहते और बिना पद के भी उनके बेहद करीबी शैलेश शिवहरे द्वारा प्रत्येक वर्ष घड़ी चौक में उनका जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया जाता रहा है।

MLA भैयालाल राजवाड़े ने जनता और अपने समर्थकों के नाम संबोधन में कहा कि वे किसी भी स्थान पर अपना जन्म दिवस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। जिसका सभी को ख्याल रखना चाहिए । जन्म दिवस नही मनाने को लेकर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव ने प्रकाश डालते हुए कहा कि विधायक जी के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य  विजय राजवाडे के असमय निधन ने विधायक श्री राजवाडे के मन को इस कदर आहत किया कि वे अपने निजी खुशी के कार्यक्रमो से दूर रहने लगे। यही कारण है कि श्री राजवाडे बीते वर्ष भी किसी भी जन्मदिन के कार्यक्रम में शमिल नही हुए थे। उन्होने बताया कि अपने जीवट, कर्मठ, दृढ़ संकल्प, समय के पाबंद व हमेशा चुनौतियों का सामना करने वाले पुत्र को खोने की पीड़ा ने उनके मन को खुशी विमुख कर दिया है। रेवा यादव ने भी लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि सभी को उनकी इच्छा का सम्मान करना चाहिए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close