
छत्तीसगढ़ कलार समाज की पहल लिए गए कई समाजिक निर्णय …..युवा कलार सेना का वार्षिक सम्मलेन का भव्य आयोजन ….प्रतिभावान छात्रों को मिलेगा विशेष पुरुष्कार ….यह भी निर्णय लिया गया की बाल विवाह, दहेज प्रथा पर भी ….पढ़े पूरी खबर
शमशाद अहमद
राबर्टसन।
युवा कलार समाज का वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम युवाओं की गरिमामय उपस्थिति में राम जानकी मंगल भवन चपले में आयोजन किया गया था ।
कलार युवा सेना बड़ेडूमरपाली के पहल पर छत्तीसगढ़ कलार युवा सेना के बैनर तले विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन 21 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से राम जानकी मंगलभवन चपले(खरसिया) में कार्यक्रम रखा गया था । जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन व माता सती के छाया चित्र पर पुष्पमाला, नारियल चढ़ाते हुए भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन व माता सती की गगनभेदी जय जयकारों के साथ पुजा अर्चना किया गया ।

अतिथि में विशेष रूप से सेवकलाल डनसेना(फगुरम), राजेन्द्र डनसेना(राबो), राजेश दर्शन(बड़ेडूमरपाली), देवसिंह डनसेना(नंदगांव), नरायण डनसेना(राबो) के साथ कलार समाज से वरिष्ठ मंचासीन गणों का पुष्प माला से स्वागत किया गया ।
युवा सम्मेलन के कार्यक्रम को स्वागत गीत सरस्वती डनसेना व स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा व समाजगठन पर श्यामाचरण डनसेना के द्वारा विस्तार से बताया गया ।

कार्यक्रम को रामचरण डनसेना, बसंत डनसेना, उमेश डनसेना, मोहन डनसेना, रानू दर्शन, देवप्रसाद डनसेना, तारेन्द्र डनसेना के द्वारा समाज की विरगाथा पर कविता के माध्यम से संबोधित किया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश दर्शन (पुलिस) के द्वारा समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवा सम्मेलन कार्यक्रम की प्रशांसा करते हुए प्रेम विवाह जैसे विसंगति पर जन जागरूक करने की बात कही गई । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र डनसेना ने समाज के यवाओ को समाज को आगे बढ़ाने का अहवान करते हुए, युवाओं को विशेष जवाबदारी देने की बात कहते हुए गलत संगति से बचकर रहने की सलाह दि गई है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवकलाल डनसेना ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है । समाज में युवाओं की विशेष भागीगारी होगी । समाज में बाल विवाह, दहेज प्रथा पर पूण प्रतिबंधित है । समाज क आगे बढ़ाने के लिए युवा वर्ग को भी साथ में रखकर विशेष जवाबदारी देने की बात ही गई है । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन लीलाम्बर डनसेना के द्वारा किया गया ।
युवा कलार सम्मेलन में विशेष रूप से चिंतामणी डनसेना, आनंद डनसेना, दिलीप डनसेना, संतोष डनसेना, धरम जयसवाल, बबलू डनसेना, मनमोहन डनसेना,उपेन्द्र दर्शन, चंदन डनसेना, युवराज डनसेना, लोकपाल डनसेना, हेमेन्द्र दर्शन, राजू डनसेना, कन्हैया डनसेना, दुर्गेश डनसेना, सुनील डनसेना, अशोक डनसेना, चक्रधर डनसेना, मुरली डनसेना, गजानंद दर्शन, मनोज डनसेना, विनोद डनसेना, धनंजय डनसेना, यश डनसेना, मुकेश डनसेना, राजेश डनसेना, धनाराम डनसेना,अमित डनसेना, परमेश्वर डनसेना, रोहित डनसेना, डिगम्बर डनसेना, चंद्र किशोर डनसेना, देवा डनसेना, भोजराम डनसेना, शशी डनसेना,फागूराम डनसेना, छबिलाल डनसेना, नंदेश्वर डनसेना, सोमन डनसेना, जन्मजय डनसेना, हलधर डनसेना, गुड्डा डनसेना, योग डनसेना, हेमंत डनसेना, मेहत्तर डनसेना, नरायण डनसेना, होलीराम डनसेना, कमल डनसेना सहित ग्राम कानाकोट, गिधा, चुरतेला, सुखदा, खरसिया, फगुरम,सूती, भदरीपाली, नंदगांव, चपले, छोटेडूमरपाली, राबो, गुडगुड, बहिरकेला, जरकट, घरघोड़ी, बगचबा, जबलपुर, बरभौना, बाम्हनपाली, बानीपाथर, कुनकुनी, बड़ेडूमरपाली, बसनाझर, बांसमुड़ा, जामझोर, झिटीपाली, गुमड़ा, आड़पथरा सहित अन्य गांवों से बड़ी संख्या में कलार समाज के युवा वर्ग की विशेष उपस्थिति रही ।

ड्रीम दर्शन कोचिंग क्लास में समाज के बच्चों का निशुल्क
ब्रृजेश दर्शन (बड़ेडूमरपाली) के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे द्वारा ड्रीम दर्शन के नाम से कोचिंग क्लास बिलासपुर में विगत कई वर्षो से किया जा रहा है । इस सेंटर में पीएससी, रेल्वे भर्ती, शिक्षक भर्ती, पटवारी भर्ती, पुलिस भर्ती सहित अन्य सरकारी नौकरी के लिए तैयारी की जाती है । जिसमें कई छात्र छात्राओं का चयन भी हो चुका है । कोचिंग क्लास में हमारे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग क्लास कराकर उचित मार्गदर्शन दिए जाने की घोषणा की गई है ।

*शिक्षा, कृषि, खेलकुद, गायन वादन के क्षेत्रों पर किया जाएगा सम्मान*
कलार समाज के युवा सम्मेलन में समाज के छात्र छात्राओं को बोर्ड परिक्षा 10 वीं व 12 वीं प्राविण्य सूची में आने वाले समाज के छात्र छात्राओं को श्यामाचरण डनसेना के तरफ से 5000 रू का सम्मान राशि एवं कलार समाज के ओर से 10000रू देने का घोषणा सेवक लाल डनसेना के द्वारा किया है । कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, ब्लाक स्तरीय खेल कुद में प्रथम, गायन वादन में विशेष स्थान आने पर सभी को समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किए जाने की बात कही गई है । गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई लिखाई व शादी में भी विशेष सहयोग करने की बात कही गई है ।




