♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

युक्तियुक्तकरण को अविलम्ब रद्द करने की मांग को लेकर जिला के समस्त शिक्षक संगठन हुए लामबंद

 

रायगढ़ । स्कूल शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण को रद्द करने और2008 के सेटअप सहित वर्तमान स्थिति को यथावत रखने की मांग को लेकर शिक्षक संवर्ग से संबद्ध रायगढ़ जिला के विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारी लामबंद होकर इसका विरोध करने के लिए एकजुट हो गए हैं ।इस विषय पर रणनीति बनाने और सरकार की मनमानी तथा शिक्षक संवर्ग की प्रताड़ना के लिए शीर्ष अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को गुमराह किए जाने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए आज कमला नेहरू उद्यान में एक अहम बैठक की गई जिसमें जिला के समस्त शिक्षक संवर्ग से संबंधित संगठन के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल हुए ।

बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष आशीष रंगारी कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पटेल, राजेन्द्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल उपाध्यक्ष भुवन पटेल,छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल ब्लाक अध्यक्ष सौरभ पटेल, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास पटेल, प्रधान पाठक संघ के कार्य.अध्यक्ष भुवनेश्वर परेल शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भोजराम पटेल, टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नेतराम साहू, सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष सी.पी.राहुल डनसेना, कमलेश बंजारे, संदीप बाखला, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव सेठी अनुसूचित जाति जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायगढ़ के फागुलाल सिदार छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष बाबूलाल नायक छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के सचिव रमेश शर्मा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सचिव मनोज राय, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला सचिव नोहर सिंह सिदार इत्यादि कर्मचारी प्रतिनिधि शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक में उपस्थिति रही । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए चर्चा आग्रह करने का निर्णय लिया गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close