
पुलिस कस्टडी में मौत::कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवालिया निशान..फूंका CM और गृह मंत्री का पुतला..इस्तीफे की मांग..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में बलरामपुर जिले में पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में प्रदेश भर में जिला स्तरीय पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बैकुंठपुर के कोरिया जिले के प्रमुख स्थान कुमार साहब चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पर प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले का दहन कर विरोध किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता :- ने कहा कि पुलिस हिरासत में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल रही है। उनका कहना था कि पुलिस प्रताड़ना के चलते निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है, और इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस ने इस मुद्दे को जनता से जुड़ा बताते हुए कहा कि यह केवल एक घटना नहीं है,बल्कि प्रदेशभर में बिगड़ती कानून व्यवस्था का संकेत है। इस घटना के बाद जनता के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही कठोर कदम नहीं उठाए,तो चक्का जाम कर उग्र प्रदर्शन प्रदर्शन किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान पर उपस्थित जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद,महामंत्री बृजवासी तिवारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह,शैलेंद्र सिंह,बिहारीलाल राजवाड़े,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रप्रकाश राजवाड़े,भूपेंद्र यादव, अमित पांडे,अनिल जायसवाल, धीरज सिंह,सौरभ गुप्ता,अंकित गुप्ता, संतोष गोयन,दीपक गुप्ता,देवीप्रसाद खटीक,एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।