♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना आज

लालदास महन्त कल्ला
बैकुंठपुर। बढ़ती महंगाई और घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज 4 मई 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एवं महिला कांग्रेस की अगुवाई में यह प्रदर्शन राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ा है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close