♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का है यह चुनाव::भाजापामय होगा कोरिया:: पूरे ताकत के साथ हम चुनाव जीतेंगे ::- जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी..

बैकुण्ठपुर – भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में त्रि-स्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार किया गया।  बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, नगरीय निकाय प्रभारी एवं जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, अवधबिहारी जायसवाल, अनिल खटिक उपस्थित रहें। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जनसम्पर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता अपने बूथ को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाये, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में यह हमारा संकल्प हो, पंच से लेकर जिला तक भाजपामय हो, साथ ही यह चुनाव कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का चुनाव है, इसे हम पूरे ताकत के साथ हम चुनाव के मैदान में जाएगें। इस चुनाव में हमारा नारा रहेगा हमने बनाया है हम ही संवारेंगे और इसी संकल्प को लेकर इसे पूरा करेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े, रामलखन यादव, किशोर सिरदार, संजय चिकनजुरी, राजाराम राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, वंदना राजवाड़े, सुनिता कुर्रे, चुन्नी पैकरा, सौभाग्यवती सिंह, रामप्रताप मराबी, गोपाल राजवाड़े, गीता राजवाड़े, शिव कुमारी सोनपाकर, नरेश्वर रजक, अवधबिहारी जायसवाल, मोहित पैकरा, ईश्वर राजवाड़े, मनोज साहू, जगनारायण साहू, शिव राजवाड़े, अनिल जायसवाल, सोना लाल राजवाड़े सहित पार्टी समर्थित प्रत्याशी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close