
पहले टिकट नही दिया…अब पार्टी से भी बाहर…भाजपा नेता बिपिन बिहारी जायसवाल निष्काषित…अमर्यादित टिप्पणी का आरोप…एक्शन में जिलाध्यक्ष..बीडीसी के बचे नामों की घोषणा..
अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी कोरिया के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने एक आदेश जारी कर भाजपा के कद्दावर नेता बिपिन बिहारी जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर कड़ा संदेश दिया है कि पार्टी से ऊपर कोई नही है। निष्कासन आदेश में बिपिन बिहारी पर पार्टी पदाधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी व अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है।

दरअसल आज भाजपा ने बचे हुए बीडीसी उम्मीदवारों के नामों की धोषणा की जिसमे छिंदीया क्रमांक 11 से अंकित जायसवाल को टिकट दिया गया। जिसके बाद हुए घटनाक्रम के बाद बिपिन बिहारी जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि विपिन बिहारी जायसवाल ने पार्टी एवं पार्टी पदाधिकारियों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी एवं अनुशासनहीन आचरण किया, जिसके कारण पार्टी की गरिमा प्रभावित हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर निष्कासन का निर्णय लिया गया।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी और संगठन की मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।
आज भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के भाजपा समर्थित उम्मीद्वारों की घोषणा किया गया। जनपद क्षेत्र क्र.2 सरडी से धर्मवती राजवाड़े, क्षेत्र क्र. 8 ओड़गी से गायत्री साहू, क्षेत्र क्र. 9 चेरवापारा से रमेश राजवाड़े, क्षेत्र क्र. 10 भाड़ी से डलेश्वर सिंह, क्षेत्र क्र.11 छिंदिया अंकित जायसवाल, क्षेत्र क्र. 12 कुड़ेली से शिवचरण साहू, क्षेत्र क्र. 17 खोड़ रंजीत कुमार मंडल एवं क्षेत्र क्र. 19 डुमरिया से सत्यम साहू के नामों की अधिकृत घोषणा किया गया ।
