
बड़ी खबर::सोनहत जपं उपाध्यक्ष का चुनाव जीते संदीप जायसवाल.. भाजपा जिलाध्यक्ष का दावा भाजपा समर्थित हैं संदीप
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला के सोनहत जनपद पंचायत में स्थानीय विधायक रेणुका सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में अध्यक्ष का चुनाव भाजपा की आशा सोनपाकर ने जीता। वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव बतौर निर्दलीय संदीप जायसवाल ने 6-4 के अंतर से जीता। कांग्रेस के नेताओं ने संदीप जायसवाल को बधाई देते तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल की है।
जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने यह दावा किया कि संदीप जायसवाल भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं जो भारतीय जनता पार्टी में ही रहे हैं।