
भाजपा नेत्री जपं सदस्य धर्मवती के बलिदान से 1 वोट से जीता भाजपा का उपाध्यक्ष.. महिला नेत्री ने कहा.. भाजपा की सच्ची सिपाही..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला के बैकुंठपुर जनपद चुनाव में आज अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के उदय सिंह व भाजपा के प्यारेलाल साहू ने जीत दर्ज की।भाजपा के उपाध्यक्ष बनने के पीछे भाजपा नेत्री व उपाध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार धर्मवती राजवाड़े का पार्टिहित में बलिदान ही है जिसके वजह से भाजपा के प्यारेलाल साहू संघर्ष के बाद महज 1 वोट से जीतने में कामयाब रहे हैं।
भाजपा नेत्री ने कहा कि जनपद उपाध्यक्ष चुनाव में नाम वापसी का मुख्य कारण मेरे लिए संगठन रहा है, क्योकि मै भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी की एक कर्तब्यनिष्ठ सिपाही हूं इसलिए जैसे ही अध्यक्ष चुनाव कांग्रेस के हाथ में गया । वैसे ही नाम निर्देशन के बाद संगठन सर्वोपरी मानकर मैने नाम वापस लिया तब जाकर भाजपा के खाते में उपाध्यक्ष पद गया हैं।
जनपद सदस्य के रूप में मै सदैव पार्टी संगठन के साथ-साथ जनता की सेवा करती रहूंगी। सभी को सादर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त करती हूं ।