♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिपं अध्यक्ष चुनाव आज::किसका होगा सौभाग्य..कौन मोहेगा मन..मचेगा घमासान..या होगा निर्विरोध…सत्ता व संगठन में..?

 

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होना है। भाजपा के करिश्माई जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा ने 5 सीटें जीती। इसके बाद कांग्रेस के बागी निर्दलीय संगीता सोनवानी को भाजपा में शामिल कर व भाजपा के बागी व निर्दलीय जिपं सदस्य का चुनाव जीते राजेश साहू को अपने खेमे में शामिल कर अपने आंकड़े को संख्या बल में 07 कर एकतरफा बहुमत की ओर है। गोंगपा 2 व कांग्रेस 01 में सिमटी हुई है।
भाजपा से जिपं अध्यक्ष के लिए पूर्व जपं अध्यक्ष सौभग्यवती सिंह व कांग्रेस के दिग्गज नेता वेदान्ती तिवारी को हरा कर बाद उलटफेर करने वाले मोहित पैकरा का नाम चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक बहुमत में होने के बावजूद भाजपा के अंदरखाने में सबकुछ ठीक नही है। सत्ता व संगठन में तकरार है। विधायक खेमे से सौभाग्यवती सिंह व संगठन से मोहित पैकरा हैं। वहीं जिपं उपाध्यक्ष के लिए वंदना राजवाड़े व राजेश साहू का नाम है। पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव आ चुके हैं व सत्ता व संगठन में सामंजस्य बैठा कर एकराय करने की कोशिश उनकी जारी है। अब देखना यह है कि इस एकतरफा बहुमत के बाद भी जिपं चुनाव में कोई उलटफेर का करिश्मा होगा..या जिपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद भाजपा निर्विरोध रूप से भाजपा की झोली में जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close