♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वी क्लब अपराजिता (उड़ान) ने किया शिक्षकों का सम्मान..

लालदास महन्त (कल्ला)

गत दिवस वी क्लब अपराजिता (उड़ान) के द्वारा राधे सदन में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा और वंदना के साथ की गयी। तत्पश्चात अतिथियों का टीका, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर किया गया। वी क्लब की अध्यक्ष बलजीत कौर ने उपस्थित सदस्यों का परिचय देते हुए क्लब की ओर से किए गये कार्यो एंव किए जाने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया व वरिष्ठ अतिथियों से सहयोग व मार्गदर्शन की बात कही गयी | वरिष्ठ शिक्षक  बागेश्वर गुप्ता  ने अपने अनमोल वचनो में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  के दिए शिक्षा के महत्व बताया और उन रास्ते पर सभी को चलने बात कही साथ ही बच्चों में संस्कारों को दिए जाने पर जोर दिया। वी क्लब के कार्यो व सदस्यों की मेहनत की सराहना की एंव हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही । भोला प्रसाद मिश्रा  ने हम सभी को प्रेरित करते हुए बहुत सुंदर मनमोहक गीत सुनाया। वी क्लब टीम के सदस्यों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। गूरूजनों को वी क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह् देखकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक बागेश्वर गुप्ता, श्रीमती सुलोचना गुप्ता, श्रीमति भाग्यवती पाठक, श्रीमती सरोजनी जायसवाल, श्रीमती कलावती यादव, श्रीमति इंद्रावती मिश्रा,  देवी प्रसाद मिश्रा,  भानु प्रकाश गुप्ता, बलजीत कौर, सीमा पांडेय, बलजीत कुर्रे, मधु गुप्ता क्षमा बडेरिया, मनिषा चिटनिस, रानी बडेरिया, सुधा शर्मा, अंजू पाण्डेय, रूचि बडेरिया उपस्थित थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close