♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सामुदायिक मध्यस्थता: ग्राम स्तर पर ही आपसी विवाद सुलझाने की पहल*

रायगढ़, 12 सितम्बर 2025/ ग्राम स्तर पर कई ऐसे विवाद और मामले होते हैं जिनका आपसी सुलह समझौते से निराकरण किया जा सकता है। लेकिन मध्यस्थता के अभाव में प्राय: व्यक्ति न्यायालय की शरण में जाता है या थाने में शिकायत करता है। अत: ऐसे मामले जो गांव स्तर में आपस में बैठकर सुलझाए जा सकते हैं, उनके निराकरण के लिए जिला प्रशासन ‘सामुदायिक मध्यस्थता’ की पहल कर रहा है। इससे संबंधित पक्षों के समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही न्यायिक और पुलिसिंग संस्थाओं में कार्यभार संतुलित होगा।
इस दिशा में जिला प्रशासन की पहल पर ग्राम स्तर में कार्यरत राजस्व, पंचायत अमले और जनप्रतिनिधियों को मध्यस्थता के लिए कानूनी प्रावधानों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। 13 सितंबर को रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें जिले से सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी, कोटवार, और पंचायत सचिवों के साथ सरपंचों को सामुदायिक मध्यस्थता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 13 सितंबर को दो पालियों में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरमजयगढ़, लैलूंगा और तमनार विकासखंड तथा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक रायगढ़, पुसौर, खरसिया और घरघोड़ा ब्लॉक के अमले और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close