♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गौरक्षक व हिंदूवादी नेता रिचेश सिंह गोंगपा में शामिल…मिशन 2028 को मिली नई ऊर्जा…दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी….

अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यता अभियान को एक नई गति मिली जब प्रसिद्ध गौ रक्षक व हिंदूवादी नेता रिचेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह आयोजन पीला क्रांति मिशन 2028 के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश पाण्डेय ने किया। रिचेश सिंह जी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को कोरिया जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कदम गोंडवाना विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है और मिशन 2028 की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिचेश सिंह द्वारा किए जा रहे हैं गौ रक्षा के कार्य की भी गोंगपा विधायक ने सराहना की। बताया जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के अलावा बैकुंठपुर नगरपालिका के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मैदान में भी उतार सकती है।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close