वीडियो::-बीमार होने के बाद भी किसानों की चिंता… MLA भैयालाल राजवाडे ने धान लिमिट बढ़ाने खाद्य मंत्री को लगाया फोन..जननायक की मिसाल
अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े जनता की तकलीफ दूर करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं चाहे वह खुद बीमार ही क्यों न हो या रात 3 बजे मंत्री होने के बाद भी मरीज को इलाज की परेशानी के लिए बाइक में सवार हो कर अस्पताल पहुंच जाना हो। अभी विधायक भैयालाल राजवाड़े विगत 2 माह से बीमार चल रहे हैं व रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। उन्हें उपचार पश्चात छुट्टी मिली व 15 दिन का बेड रेस्ट भी चल रहा है बावजूद इसके जैसे ही उन्हें अपने क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में परेशानी की बात पता चली वैसे ही उन्होंने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को फोन लगा कर धान की लिमिट बढ़ाने व रकबा में संशोधन की बात कही। जिस पर खाद्य मंत्री ने दोनों कार्य शीघ्र कराने की बात कही। वहीं खाद्य मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जल्द ठीक होकर आने की बात कही।




