
कांग्रेस स्थापना दिवस पर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प, कांग्रेस की विचारधारा ने जो देश में बनाया उसे मोदी सरकार बेच रही..
लाल दास महंत कल्ला
कोरिया/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने 140वें गौरवशाली स्थापना दिवस के अवसर पर लोकतंत्र,संविधान और जनहित के मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और यह संकल्प लिया गया कि लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मूल्यों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता हमेशा अटूट रहेगी। केंद्र की मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र गंभीर खतरे में है तथा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं और जल,जंगल,जमीन पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हसदेव के जंगलों की कटाई और अरावली पर्वतमाला के दोहन से पर्यावरण और आदिवासी जीवनशैली पर गहरा आघात पहुंच रहा है।
कांग्रेस वक्ताओं ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने वर्ष 1931 में मौलिक अधिकारों का जो प्रारूप प्रस्तुत किया था, वही आगे चलकर भारतीय संविधान का अभिन्न हिस्सा बना। उन्होंने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह के कार्यकाल में आरटीआई,आरटीई, खाद्य सुरक्षा,मनरेगा,वन अधिकार कानून और भूमि अधिग्रहण जैसे ऐतिहासिक कानून बने, जिनकी सराहना देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने की।
इस अवसर पर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस की विचारधारा,आज़ादी के आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि देश की आज़ादी,लोकतंत्र,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की मजबूत विचारधारा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सदैव अग्रणी रही है और आगे भी संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,महामंत्री बृजवासी तिवारी,वरिष्ठ मुख्तार अहमद, बंशगोपाल,संगीता राजवाड़े, चांदनी सोनी,राजीव गुप्ता,भूपेन्द्र यादव,चंद्र प्रकाश राजवाड़े,शैलेंद्र सिंह,विकाश श्रीवास्तव,सुरेंद्र तिवारी, रवि राजवाड़े,धीरज सिंह, जाग्रीत कुर्रे,रियाजउद्दीन,एस एन मोदी,वसीम अधिवक्ता,फरोग़ सिदकी,वसीम,मोहेलाल राजवाड़े,रामसाय सोरी,बसंत सिंह, सुरेंद्र कुमार,मनीष सिंह,लवी गुप्ता, अर्पित गुप्ता,फैजान,मकबूल खान, सुनील चौधरी एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




