
अटल शताब्दी वर्ष पर भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अम्बिकेश केशरी, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, चुन्नी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नपाध्यक्ष अरूण जायसवाल, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, सुनिता कुर्रे, कृष्णावती यादव, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असरफ खान उपस्थित रहें।

जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे, उनके नेतृत्व मे देशभर में अनेक जनहितैसी योजनाएं चलाई गई। जिससे आमजनों को योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए और ऐसे कई कार्य किए, जिनकी आज भी देश सराहना करता है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री अटल जी की सोच थी की अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं को पहुँचे।
कार्यक्रम प्रभारी अम्बिकेश केशरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी का नाम पूरी दुनिया में विख्यात है, वे अपने जीवनकाल में पक्ष-विपक्ष दोनों को साथ लेकर चलते थे, प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। श्री केशरी ने कहा कि, आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके प्ररेणा से से कार्य कर रहें है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का कियान्वयन कर आम जनता के जीवन को समृद्ध बनाने का कार्य किया जा रहा है और आज भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि, अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, उनके आदर्श व उनके विचारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर मंडल, शक्ति एवं बूथ में संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन किया।
*अटल जी के जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी- सांस्कृतिक भवन मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने अवलोकन एवं उनके विचारों से प्रेरणा लिया।
कार्यक्रम में शोध एवं नीति सह प्रभारी अरशद खान,जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, काजल मोदी, पार्षद भानूपाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, मैनेजर राजवाड़े, महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, सुरेश सिरदार, सुशीला साहू, रामकृपाल राजवाड़े, बिजेन्द्र जायसवाल, विष्णु साहू, अभिमन्यु मृदुली, अनिल सिंह, पप्पू साहू, सुखदेव राजवाड़े, राजेश सोनी, भंवरलाल कुर्रे सहित समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।




