♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संभाग, लॉ कॉलेज और जिले को सौगात के प्रश्न को खूबसूरती से टाल गए सीएम साहब…

अनूप बड़ेरिया

कोरिया पहुंचे छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिपं में सरगुजा प्राधिकरण की बैठक सम्पन होने के बाद पत्रकारों से चर्चा कि जहां उन्होंने बढ़ते धर्मान्तरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून बनाने की बात कही। विधायक भैयालाल राजवाडे सहित कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल , सर्वसमाज व चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित अनेक प्रतिनिधि मंडल ने आज विश्रामगृह में सीएम से विधि कॉलेज, जिले को सम्भाग, सड़क चौड़ीकरण और उद्योग सहित अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था। इसी मुद्दे को पत्रकारों ने सीएम से चर्चा के दौरान उठाया तो उन्होंने बड़ी खूबसूरती से सधे राजनेता की तरह कहा कि छग सरकार हर जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने जो भी वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे वह 5 सालो में जरूर पुरे होंगे। कोरिया जिले को कोई नई सौगात देने के प्रश्न पर सीएम साहब बिना जवाब दिए ही चल दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, शहर विधायक भैयालाल राजवाड़े, सामरी, भटगांव विधायक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close