♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिंदेश्वर राम रौतिया पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री बने….कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा के रूप में जाने जाते हैं

 

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव ने बिंदेश्वर राम रौतिया को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय रायपुर का महामंत्री नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति से पेंशनरों में हर्ष व्याप्त है. बिंदेश्वर राम रौतिया कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा के रूप में जाने जाते हैं.

इन्होंने छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी तहसील शाखा जशपुर के अध्यक्ष निर्वाचित होकर कर्मचारी जगत में पदार्पण किया, जल्द ही वे जिला शाखा अध्यक्ष बन गए वे 1996 से2012 तक अविभाजित रायगढ़ जिला के लघु वेतन चतुर्थ शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे. वर्ष 2012 से 31.01.2026 तक प्रांत अध्यक्ष रहे हैं.

अविभाजित मध्य प्रदेश में 31.12.1997 के पूर्व विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत कलेक्टर दर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयो के नियमितीकरण करने एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान समयमान वेतनमान लागू करवाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. बिंदेश्वर राम रौतीया ने अपने कार्यकाल में अपनी मांगों को लेकर हजारों साथियों के साथ मंत्रालय घेराव कर अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है. अपने सेवा काल में लगातार 33 वर्षों तक कर्मचारी हित में संघर्ष करने के पश्चात प्रदेश के सशक्त पेंशनर संगठन छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन कि सदस्यता इनके द्वारा ली गई. प्रांत अध्यक्ष पी आर यादव द्वारा उनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन में महामंत्री का दायित्व इन्हे दिया गया.


बिंदेश्वर राम रौतिया को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर एसोसिएशन के महामंत्री बनाए जाने पर प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, जगत मिश्रा कोषाध्यक्ष सुभाष चिपड़े उपाध्यक्ष एम. पी. आड़े आदि प्रांतीय पदाधिकारीयो ने जिलाअध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष के. के. स्वर्णकार,. रवि गुप्ता, यू आर पटेल पीसी साहू, सचिव आर एन साहू कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा मिश्रा सहित रमन यादव, सी एल साहू धीरेन्द्र त्रिपाठी,एस एल भगत, विनयमोहन ठेठवार, गोकुल पटेल, अमृत लाल हिमधर, नीलमणि पाढ़ीग्राही, रामगोपाल शुक्ला, विद्या बरेठ, लक्ष्मी प्रसाद कोंध, हरिशंकर साहू, निराकार चौहान आदि पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की उनकी नियुक्ति से पेंशनर्स एसोसिएशन और मजबूत होगा और पेंशनर्स हितो की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ी जायेगी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close