♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डंडे से पीट-पीटकर गाय को उतारा मौत के घाट, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

आमगांव की घटना, पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज
कोरिया/चरचा (होस)। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव में एक गाय को डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

मिली जानकारी के अनुसार गौ सेवक रिकेश सिंह ने चरचा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव में एक गाय को डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत में गांव के ही हरजीत यादव पर मवेशी के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के आधार पर चरचा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0040/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 2011 की धारा 4 व 10 सहित अन्य प्रावधानों के तहत मामला कायम किया है।
पुलिस के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close