♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का गठन: नए पदाधिकारियों की घोषणा से संगठन को मिलेगी नई धार

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया। भारतीय जनता पार्टी, कोरिया में संगठन विस्तार के तहत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सह संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है। घोषित सूची के अनुसार कोरिया जिले से मनोज गुप्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महेन्द्र वैद्य को जिला संयोजक तथा सुमनकांत तिवारी को जिला सह संयोजक बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापार वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही व्यापारियों और संगठन के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने में भूमिका निभाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। यह माना जा रहा है कि इस नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close