♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बड़ी कार्रवाई: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में ACB का छापा, CMO समेत दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अनूप बड़ेरिया
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में छापा मारकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और लेखापाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ACB की अंबिकापुर टीम ने CMO इसहाक खान को उनके निवास से और लेखापाल सुशील को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार चन्द्रमणि वर्मा से बिल पास कराने के एवज में 33 हजार रुपये की रिश्वत ली।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी लाभ के लिए ठेकेदार से पैसे की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Oplus_16908288

इस कार्रवाई के बाद नगरपालिका परिषद में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी खलबली का माहौल है। फिलहाल ACB की टीम मामले की आगे जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

Oplus_16908288

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close