♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार: बूथ से वार्ड तक कांग्रेस का विस्तार, जमीनी मजबूती पर फोकस

अनूप बड़ेरिया

बैकुंठपुर, कोरिया (छ.ग.)
राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष (शहर) आशीष यादव के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना और बूथ व वार्ड स्तर पर सक्रिय कमेटियों का गठन सुनिश्चित करना रहा।


बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रत्येक बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत एवं सक्रिय टीम गठित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पार्टी की पकड़ आम जनता के बीच और मजबूत हो सके।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क बनाना बेहद जरूरी है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष (शहर) आशीष यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन सृजन अभियान में भाग लें और हर वार्ड व बूथ में कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें।


बैठक में संगठनात्मक पूर्णता सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा आगामी रणनीति को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मजबूत संगठन ही भविष्य में बेहतर राजनीतिक परिणामों की आधारशिला तैयार करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close