♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कम संसाधनों में अधिक उत्पादन का मॉडल बना NTPC लारा… 2028 तक 1600  MW बढ़ेगा क्षमता विस्तार…4800 मेगावाट लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ता प्रोजेक्ट.. सेफ्टी और सीएसआर में भी अग्रणी भूमिका …मिले कई अवार्ड

 

 

रायगढ़। NTPC लारा प्रोजेक्ट ने कम कोयला और कम पानी में अधिक विद्युत उत्पादन कर एक नई मिसाल कायम की है। प्रोजेक्ट हेड सुभाष ठाकुर, जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा, ओ एंड एम केशव चंद्रा और एचआर हेड जाकिर खान सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी साझा की गई।

प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट्स से अनवरत उत्पादन हो रहा है, जो कम संसाधनों में अधिक उत्पादन के कारण विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। इसी दक्षता के चलते परियोजना को कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी मिल चुके हैं। प्रोजेक्ट हेड सुभाष ठाकुर ने बताया कि 800-800 मेगावाट की दो नई यूनिट्स पर कार्य जारी है, जिन्हें वर्ष 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा तीसरे फेज में भी 800-800 मेगावाट की दो यूनिट्स प्रस्तावित हैं, जिसके लिए लगभग 350 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।

प्रबंधन के अनुसार लारा प्रोजेक्ट से उत्पादित कुल बिजली का 50 प्रतिशत छत्तीसगढ़ को दिया जाता है, जबकि शेष 50 प्रतिशत गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और मध्यप्रदेश को आपूर्ति की जाती है। परियोजना का कुल लक्ष्य 4800 मेगावाट विद्युत उत्पादन का है, जिसकी दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुभाष ठाकुर ने बताया कि परियोजना की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी और तब से लगातार प्रगति जारी है। कम लागत में अधिक उत्पादन और सेफ्टी फर्स्ट के सिद्धांत पर कार्य करने के कारण प्रोजेक्ट को लगातार दो वर्षों से कई अवार्ड प्राप्त हुए हैं।

एचआर हेड जाकिर खान ने बताया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिसर में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाती है। यही कारण है कि अब तक कार्य के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही प्रबंधन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। रायगढ़ की जीवनदायिनी केलो नदी की सफाई के लिए 30 करोड़ रुपये तथा नालंदा लाइब्रेरी के निर्माण हेतु 45 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रभावित गांव के स्कूल, बालिका शसक्तीकरण उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य, अन्य विकास कार्यों की उपलब्धि बताई गई इसके अलावा भी कई सामाजिक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि NTPC लारा न केवल ऊर्जा उत्पादन में बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close