♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मजदूर दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा अभ्यास और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन……. श्रमिकों को दिया गया जीवन रक्षक जागरूकता प्रशिक्षण

 

 

रायगढ़।

मजदूर दिवस के अवसर पर जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन भराई के समय लीकेज होने तथा एक ऑपरेटर के घायल होने की स्थिति का परिदृश्य तैयार किया गया।

इस दौरान कंटेनमेंट, रेस्क्यू, सप्रेशन एवं ऑल क्लियर जैसी पूरी आपातकालीन प्रक्रिया का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में सुरक्षा दल, अग्निशमन दल, ऑक्सीजन संयंत्र दल, संयोजन स्टाफ एवं औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम शामिल रही।


इसी क्रम में संयंत्र परिसर एवं मुख्य द्वार पर श्रमिकों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अन्य औद्योगिक इकाइयों जैसे एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा में भी इसी प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। मजदूर दिवस के अवसर पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयंत्र परिसर में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, अग्निशमन अभ्यास तथा हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों को गर्मी से बचाव हेतु ग्लूकोज, ओआरएस घोल तथा तरबूज का वितरण भी किया गया।


इन आयोजनों का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close