♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : प्रेमाशंकर महादेव मंदिर प्रेमाबाग में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर। संस्कृति, आस्था और सनातन गौरव के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत 11 मई सोमवार को प्रेमाशंकर महादेव मंदिर, प्रेमाबाग बैकुंठपुर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन कोरिया एवं देवरहा बाबा समिति प्रेमाबाग बैकुंठपुर प्रेमाशंकर के समन्वय से आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगा।
समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, यातायात एवं लाइव प्रसारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 11 मई 2026 को सोमनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य एवं जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति एवं जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close