♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोसीर मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न…. बूथ प्रबंधन पर दिया गया विशेष जोर …. कैलाश पंडा ने विषय वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण, टिफिन बैठक और मन की बात के महत्व से कराया अवगत

 

 

बरमकेला। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोसीर के तत्वावधान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विषय वक्ता के रूप में शामिल हुए कैलाश पंडा ने अपने प्रभावी और प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके संबोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता समन्वय और जनसंपर्क की बारीकियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैलाश पंडा ने बूथ जीता, चुनाव जीता के मूल मंत्र को आधार बनाते हुए बूथ प्रबंधन की सूक्ष्म रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने टिफिन बैठक की अवधारणा को कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता, संवाद और समन्वय को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की अनौपचारिक बैठकों से संगठनात्मक रिश्ते मजबूत होते हैं और टीम भावना विकसित होती है।

मन की बात विषय पर बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचती है, बल्कि समाज के विभिन्न सरोकारों से भी कार्यकर्ता सीधे जुड़ते हैं।

कार्यक्रम के दौरान राजू नायक, कमल पटेल और सीताराम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सीखने की ललक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे पूरा सत्र अत्यंत जीवंत और सार्थक बन गया। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के उत्साह और सीखने की ललक ने इस सत्र को अत्यंत जीवंत बना दिया। कैलाश पंडा ने कोसीर मंडल नेतृत्व की सराहना करते हुए यह भी कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close