♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बूथ सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर ब्लॉक कांग्रेस की मंथन बैठक सम्पन्न

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटियों के गठन, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने एवं जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, महिला शहर अध्यक्ष चांदनी सोनी, दिनेश भगत, राजू राजवाडे,तारिक सिद्दीकी, वसीम खान, राहुल जायसवाल,विकास श्रीवास्तव, देव नारायण कुशवाहा,स्वतंत्र महोबिया, परेश सिंह, आशीष अग्रहरि,
संदीप जायसवाल, रमेश पड़वार,लक्ष्मण बेग, अमन देवांगन सहित  महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण,सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close