♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सर्राफा बाजार में सन्नाटा, कांग्रेस का हल्लाबोल — “झालमुरी बेचने की नौबत” बताकर जताया विरोध सरकार की नीतियों से सर्राफा व्यापार संकट में, व्यापारियों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
बैकुंठपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, खाद्य वस्तुओं में लगातार हो रही महंगाई और सर्राफा व्यापार पर मंडरा रहे संकट के खिलाफ चल रहे चार दिवसीय आंदोलन के तीसरे दिन बैकुंठपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सर्राफा बाजार पहुंचे और व्यापारियों के समर्थन में केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Oplus_16908288

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। सर्राफा व्यवसाय आज ठप पड़ने की स्थिति में पहुंच चुका है और हजारों व्यापारियों, कर्मचारियों एवं कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सड़क किनारे प्रतीकात्मक रूप से “झालमुरी” बेचकर यह संदेश दिया कि यदि सरकार की नीतियां नहीं बदलीं तो सर्राफा व्यापारियों को अपना पारंपरिक व्यवसाय छोड़ छोटे-मोटे रोजगार करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान बाजार में कई दुकानें बंद दिखाई दीं और पूरे सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

Oplus_16908288

व्यापारियों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई, टैक्स व्यवस्था और आर्थिक दबाव के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो व्यापार चलाना मुश्किल हो जाएगा।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव (लल्ला), गणेश राजवाड़े, अजय सिंह, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, आशीष डबरे, अनिल सिंह, दीपक गुप्ता, मनोज दुबे, राकेश जायसवाल, रवि राजवाड़े, प्रखर जायसवाल, प्रांजल जायसवाल, पार्षद अंकित गुप्ता, मनीष सिंह, धीरज शिवहरे, पूर्व एल्डरमैन शशि मांझी, फैजान, हसमत अली, यूसुफ इराकी, अमित नामदेव, बिट्टू गुप्ता, असद इराकी, संजोती मरकाम, रकीब बेगम, संगीता राजवाड़े, मनजिंदर कौर, ममता गुप्ता, वाणी सिंह, प्रवीण बनो, नीलम कश्यप, नंदिनी, सोनम, मारिया लकड़ा, साधना, नेल्सन, अंकित गुप्ता (काका), कादिर अली, यूसुफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close