♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महंगाई, पेट्रोल संकट और सर्राफा कारोबार पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा..बैकुंठपुर में कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना, मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को बताया जनविरोधी

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, खाद्य सामग्री में लगातार हो रही महंगाई और सर्राफा व्यापार पर आए संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर के सामने जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अदूरदर्शी नीतियों और अपीलों के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हुआ। लोगों को पेट्रोल पंपों में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा तथा कई स्थानों पर पेट्रोल पंप ड्राई होने की स्थिति बन गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर संकट का माहौल बनाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सर्राफा व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापारियों और कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


वक्ताओं ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि गलत फैसलों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और आम जनता परेशान है, जबकि भाजपा सरकार केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। कांग्रेस नेताओं ने जनता और व्यापारियों के हित में संघर्ष जारी रखने की बात कही।
धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, आशीष यादव, अजीत लकड़ा, हेमसागर यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष लालमुनि यादव, मनजिंदर कौर, गणेश राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, भूपेंद्र यादव, धीरज सिंह, रियाजउद्दीन, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुमन दुबे, पार्षद अंकित गुप्ता, धीरज शिवहरे, मनीष सिंह, वसीम वकील, अविनाश पाठक, रामाधार टोप्पो, शशि मांझी, वसीम खान, रामकुमार यादव, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, जाग्रत कुर्रे, एजाज़ गुड्डू, एस.एन. मोदी, विक्रांत सिंह, सोहन स्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close