
रायगढ़ कमलम् परिवार द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन ….पूर्व विधायक जन नेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में होगा रक्तदान महादान…
रायगढ़।
आगामी 20 जून 2026 (शनिवार) को रायगढ़ कमलम् परिवार द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्व विधायक और क्षेत्र के प्रेरणास्रोत जन नायक स्व. रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में समर्पित कर दिया था।
शिविर का आयोजन स्थानीय अग्रह भवन, गौरीशंकर मंदिर चौक पर किया जाएगा। रक्तदान कार्यक्रम का समय प्रातः 9:00 बजे से निर्धारित है। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर शासकीय एवं निजी ब्लड बैंक के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों की देख-रेख में संपन्न होगा, ताकि रक्तदान करने वालों को कोई असुविधा न हो और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जा सके।
रायगढ़ कमलम् परिवार के गौतम अग्रवाल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिजनों और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान – महादान है और आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। इस पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक जानकारी के लिए पल्लू बेरीवाल (09893171190), विमल अग्रवाल (7828727111) या राजेंद्र नंदे (9516541082) से संपर्क किया जा सकता है।




