♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिजली दर वृद्धि और अघोषित कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कल होगा बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
बैकुंठपुर/कोरिया। बिजली की बढ़ी हुई दरों एवं जिले में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा बुधवार 17 जून को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस संगठन ने जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कांग्रेस द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी कांग्रेसजन दोपहर 3 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रूप में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने आम जनता, व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा कृषि विद्युत दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि एक ओर जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में बढ़ोतरी और लगातार अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। किसानों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दिलाने तथा बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
कांग्रेस ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। आंदोलन के दौरान बिजली विभाग एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close