♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

कदमनारा निवासी रमेश टेकाम और दरोगा सिंह पर बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस ने चांदनी-बिहारपुर से दबोचा।

लालदास महंत

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से कथित सामूहिक दुष्कर्म के  मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कदमनारा निवासी पूर्व गोंगपा नेता रमेश टेकाम एवं उसके जीजा दरोगा सिंह उसे सुरक्षा का झांसा देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि 4 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे से 5 बजे के बीच कदमनारा स्थित किराना दुकान में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इसके बाद शाम को जंगल ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 209/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

इसके अलावा 10 जुलाई 2026 को पीड़िता ने एक और रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 27 जनवरी 2026 से फरवरी 2026 के बीच ग्राम कदमनारा एवं जोबापारा जंगल क्षेत्र में दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 216/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला कायम किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों रमेश टेकाम एवं दरोगा सिंह को चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर बैकुंठपुर लाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close