♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आजादी के जश्न में दौड़ेगा बैकुंठपुर, 14 अगस्त को निकलेगी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़

कुमार चौक से रामानुज मिनी स्टेडियम तक लगेगा देशभक्ति का जयघोष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक होंगे शामिल

अनूप बड़ेरिया

कोरिया, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से बैकुंठपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह दौड़ शहर में आजादी के जश्न और राष्ट्रप्रेम का संदेश देगी।

स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त की सुबह 7:30 बजे कुमार चौक, बैकुंठपुर से प्रारंभ होकर रामानुज मिनी स्टेडियम तक पहुंचेगी। इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, जिला अधिकारी-कर्मचारी तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।

दौड़ के दौरान बैकुंठपुर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

 

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होकर आजादी के उत्सव को देशभक्ति और एकता के रंग में रंगने की अपील की है। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रहित, भाईचारे और देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close