♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, सद्भावना और एकता का लिया संकल्प

राजीव गांधी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा बैकुंठपुर स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक और प्रगतिशील भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को नई दिशा देने के साथ तकनीकी एवं संचार के क्षेत्र को मजबूत किया और भारत को आधुनिकता की ओर ले जाने के लिए दूरदर्शी कदम उठाए।

कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी जी जाति, धर्म और संप्रदाय के संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर देश में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के पक्षधर थे। उन्होंने फिरकापरस्ती, घृणा, आतंकवाद, अशिक्षा और गरीबी के खिलाफ संघर्ष करते हुए एक मजबूत, आधुनिक और खुशहाल भारत का सपना देखा।

जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा देश में सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, दीपक गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, आशीष डबरे, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, रियाजुद्दीन, स्वतंत्र महोबिया, मनीष सिंह, धीरज सिंह, संतोष गोयन, युसूफ इराकी, अंकित गुप्ता, अमित पांडे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close