♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सावन के चौथे सोमवार गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, महेश्वर मंदिर गेजबांध तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

काली मंदिर सागर बांध छिन्दडांड़ से कांवड़ लेकर महेश्वर मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त, जलाभिषेक के साथ होगा भगवान महेश्वर का पूजन

अनूप बड़ेरिया

कोरिया। सावन मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार कोरिया द्वारा किया जा रहा है। सावन मास के चौथे सोमवार 24 अगस्त 2026 को आयोजित इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार एवं मित्रों सहित शामिल होकर भगवान महेश्वर का जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ यात्रा प्रातः 9 बजे काली मंदिर, सागर बांध छिन्दडांड़ से प्रारंभ होगी। शिवभक्त पवित्र जल लेकर कांवड़ के साथ महेश्वर मंदिर, गेजबांध पहुंचेंगे, जहां भगवान महेश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होने की उम्मीद है।

अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार कोरिया ने जिले के समस्त शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने और कांवड़ यात्रा में सहभागी बनने का अवसर भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।

यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए महेश्वर मंदिर, गेजबांध में प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं मित्रों सहित यात्रा में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

आयोजक: विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार, कोरिया

संपर्क: अमित श्रीवास्तव — 7000630251 | सुनील कुमार सिंह — 7889776794 | संतोष साहू — 9826654725 | भूपेंद्र राजवाड़े, चेरवापारा — 7000245268 | सौरभ सिंह — 9407797115

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close