♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वीडियो::बैकुण्ठपुर में ऑनलाइन सेंटर का ताला टूटा, ₹20 हजार नकद समेत कंप्यूटर सामान पार

सीसीटीवी में दो संदिग्ध दुकान में घुसते दिखे, ₹21,300 की चोरी का मामला दर्ज; पुलिस ने जांच शुरू की

अनूप बड़ेरिया

बैकुण्ठपुर। सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सुरमी चौक स्थित एक ऑनलाइन सेवा केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर बैकुण्ठपुर थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0262/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेज के अनुसार घटना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक ग्राम बड़नी झरिया निवासी अनिल एक्का ग्राम सुरमी में किराये की दुकान में ऑनलाइन सीपीसी सेंटर का संचालन करते हैं। 5 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। इसके बाद 6 सितंबर को दुकान नहीं खोली गई। 7 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचने पर शटर आधा खुला मिला और ताला गायब था।

अंदर जाकर जांच करने पर कंप्यूटर में रखा करीब 20 हजार रुपये नकद, कंप्यूटर का की-बोर्ड, एडाप्टर और माउस गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत 21,300 रुपये बताई गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी गतिविधि

शिकायतकर्ता ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें 7 सितंबर की रात करीब 3:06 बजे दो व्यक्तियों के दुकान के अंदर प्रवेश करने और सामान लेकर जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई। शिकायत में एक व्यक्ति की पहचान अभिषेक खलखो के रूप में बताई गई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं बताई गई है।

मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद बैकुण्ठपुर थाने में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चोरी गए सामान के संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कुल चोरी की संपत्ति: ₹21,300
नकदी: ₹20,000
कंप्यूटर सामग्री: ₹1,30

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close