♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैकुंठपुर में 8 अक्टूबर को लिवर-पेट रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी

अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. लाजपत अग्रवाल देंगे विशेषज्ञ परामर्श

लालदास महंत

बैकुंठपुर। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ कंसल्टेंट सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. लाजपत अग्रवाल आगामी 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को बैकुंठपुर में मरीजों को लिवर एवं पेट से संबंधित रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

जानकारी के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन कुमार मेडिकल, घड़ी चौक के पास, बैकुंठपुर में किया जाएगा। मरीजों के लिए परामर्श का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

डॉ. अग्रवाल एम.बी.बी.एस., एम.एस. (जनरल सर्जरी), डी.एन.बी. (जनरल सर्जरी) तथा एम.सीएच. (सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) की विशेषज्ञता रखते हैं। शिविर में लिवर एवं पेट से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार विशेषज्ञ द्वारा लिवर व पैंक्रियास कैंसर सर्जरी, भोजन नली कैंसर सर्जरी, पेट एवं छोटी आंत की सर्जरी, पेट में जलन व पेट फूलना, बेरियाट्रिक सर्जरी (मोटापा), लिवर एवं पैंक्रियास संबंधी परेशानियों तथा पित्त की थैली एवं नली में पथरी एवं कैंसर सर्जरी सहित अन्य पेट संबंधी समस्याओं के उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।

विशेष रूप से पित्त की थैली में पथरी, स्लज या अन्य समस्या होने पर लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) विधि से ऑपरेशन की सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गई है।

बताया गया कि ESIC अथवा इंश्योरेंस के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा का भी उल्लेख किया गया है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 8839086325 एवं 9425255101 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। मरीजों से पूर्व की मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close