♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद महत्वपूर्ण बैठक में अनियमित कर्मचारी महासंघ ने लिया निर्णय…..इमरान आलम खान ने बताया कि संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में …..पढ़ें पूरी खबर क्या है रणनीति

 

 

 

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के रायगढ़ जिला अध्यक्ष  इमरान आलम खान ने बताया कि संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 14 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर में छ ग प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय में संपन्न हुई उक्त बैठक को संबोधित करते हुए  गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक,  अनिल कुमार देवांगन प्रांतीय समन्वय द्वय ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय/जिला/विकासखंड पदाधिकारियों एवं विभिन्न अनियमित संघों की बैठक में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के कारण अनियमित कर्मचारीयो में आक्रोश व्याप्त है तथा इसी तारतम्य में 3 जून को चेतावनी सभा का आयोजन किया जावेगा जिसके माध्यम से कांग्रेस सरकार को समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया जावेगा तथा सरकार द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जावेगा|

श्री रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी अध्यक्ष महिला विंग छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देने जा रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। 23 और 24 अप्रैल को अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन को जिस अमानवीय तरीकों और बर्बरता पूर्वक समाप्त किया गया, ऐसी सरकार पर हमें धिक्कार है।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ से श्री संजय एडे, महिला बाल विकास (बाल संरक्षण) संविदा कर्मचारी से प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिन्हा, मनरेगा से संतोष देवांगन, अतिथि शिक्षक संघ से श्री अजित कोसरिया, श्री तारक,  जुनैद खान, कल्याण संघ विद्युत विभाग से  अजय राय,  राजेश गुप्ता,  राहुल वर्मा,  खेमू निषाद,  व्यास साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अनियमित कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष  मिर्जा शाहजार बेग , विनय यादव,  राजेश ठाकुर,  योगेश्वर कुमार रायपुर, संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ रायगढ़ जिला अध्यक्ष  इमरान खान रायगढ़,  ओमप्रकाश कोरिया, पंडित सुंदरलाल शर्मा अनियमित कर्मचारी संघ से  अरुण वैष्णव राजनांदगांव, अनुदेशक संघ से  मदकम धीमा सुकमा,  गोविन्द गंधाराला बीजापुर, जैराम वादे नारायणपुर,  आशीष कुमार रात्रे जशपुर सहित 15 संघों के 35 पदाधिकारी उपस्थित रहे|

उपरोक्त बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा एवं प्रवक्ता श्री विजय झा ने अनियमित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उक्त बैठक को संबोधित करते हुए अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने तथा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही |


रायगढ़ जिला अध्यक्ष इमरान आलम खान ने प्रदेश एवं रायगढ़ जिले के समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील किया है कि आयोजित चेतावनी सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुहीम नियमितीकरण में अपनी भूमिका प्रदर्शित करें तथा 1 सितम्बर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन हेतु मानसिक एवं आर्थिक रूप अपने-आप को तैयार रखें|

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close