♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मनेंद्रगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

अनूप बड़ेरिया
मनेंद्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चौक मनेंद्रगढ़ में महिला कांग्रेस द्वारा देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से गुलाब कमरो (पूर्व विधायक), कृष्ण मुरारी तिवारी (पूर्व नपा उपाध्यक्ष), श्रीमती रूमा चटर्जी (महिला जिला अध्यक्ष शहरी), श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी (महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण), रुक्मिणी खोपरागढ़े, पूनम सिंह, नीलिमा शामल, ज्योति मजूमदार, राधा सरकार, बबीता यादव, ममता रजक, मोहिनी महतो, राम नरेश पटेल (ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष), विष्णु दास, बड़कू भैया, अमर सिंह, सुरेंद्र मखीजा, अमोल सिंह मरावी, दीपक श्रीवास्तव, चुन्नू त्रिपाठी, छोटेलाल वर्मा, अज्जू कुमार रवि, राजाराम कोल, लक्ष्मी दास, शंभू घोष, राजा पांडे, दिव्यम पांडे, विवेक चतुर्वेदी, विकास दीवान, प्रशांत जायसवाल, अकरम मंसूरी, मकबूल अख्तर, संतोष सिंह, अशोक गुप्ता, वकील चौधरी, अजय लाल, रमेश सोनवानी, विपिन चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close