
बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा भाजपा ने नपा का घेराव कर किया आंदोलन
अनूप बड़ेरिया
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में और बैकुठपुर विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े की मौजूदगी में 20 जुलाई को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्याप्त भ्रष्टाचार और खुलेआम कमीशन खोरी के खिलाफ सहित स्थानीय मुद्दों पर सरकार और विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन और जन आक्रोश आमसभा का आयोजन किया गया।तत्पश्चात विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर चरचा नगर पालिका का घेराव भी किया गया।

आमसभा और धरना प्रदर्शन के मंच से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के शिवपुर चरचा स्थित राजीव गांधी चौक में जन आक्रोश आमसभा को संबोधित करते हुए बताया की जिस तरह बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र क्र.03 अंतर्गत हर स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी अपनी चरम सीमा को लांघ चुका है।उससे जिले की आम जनता बहुत पीड़ित और परेशान है। जहां घटिया वर्मी कंपोस्ट थोपकर किसानों को परेशान किया जा रहा है तो वहीं के वाई सी के नाम गरीबों को राशन के लिए यातनाएं झेलनी पड़ रही है।भूपेश सरकार के घोटालों की लिस्ट में शराब घोटाले का जिक्र करते हुए जायसवाल ने बताया की भूपेश सरकार की नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी छत्तीसगढ़ वासियों के पैसे की खुलेआम बंदरबांट है और गौ वंशों का आज भी सड़क ही आरामगाह बना हुआ है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया की प्रदेश सरकार की तर्ज पर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में भी राजस्व विभाग से लेकर आम मूलभूत संसाधनो और निर्माण कार्यों में रिश्वतखोरी,10% का विधायक के नाम कमीशनखोरी और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार समूचे क्षेत्र में आमजन को अक्रोशित कर रखा। कृष्ण बिहारी जायसवाल ने दोहराया की क्षेत्रीय विधायक द्वारा जिले का अन्याय पूर्ण विभाजन कराकर कोरिया वासियों को कहीं का नही छोड़ा गया है।कोरिया जिले के व्यवसाय,रोजगार और विकास को गर्त में झोंक दिया है। जिसका बदला भी कोरियावासी लेंगे और तीन महीने बाद बैकुंठपुर विधायक अंबिका दीदी को पुनः कलकत्ता भेजेंगे।

मंच से पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने भी शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष पति पर भ्रष्टाचार और अध्यक्ष पति भूपेंद्र यादव को उनकी मनमानी पर जोरदार खरी खोटी सुनाते हुए बोले की मेरी बिल्ली मुझसे म्याऊं चिंता मत करो तीन महीने बाद हिसाब किताब बताएगी कोरिया की जनता।इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने भी शिवपुर चरचा में निर्माण कार्यों के मनमाने टेंडर और अध्यक्ष पति के भ्रष्टाचारी गतिविधियों को आमजन तक अवगत कराते हुए जोरदार निशाना साधा। और राज्य सरकार द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वालों पर कार्यवाही न करना आदिवासी वर्ग के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय होना बताया। जिसका परिणाम है राज्य सरकार के खिलाफ आदिवासी युवाओं का प्रदर्शन।मंच से भाजपा जिला कोरिया के पूरी टीम की भ्रष्टाचार पर गर्जना को सुनने शिवपुर चरचा और बैकुंठपुर के आमजन भी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे और धरना प्रदर्शन सहित नगर पालिका घेराव संपन्न रहा।आयोजन में भाजपा कोरिया के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




