♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, पूर्व विधायक के साथ धान खरीदी केंद्र में कर रहे रतजगा.. दोपहर में फोन पर अधिकारी को कहा था धान नहीं लेंगे तो लगवा देंगे आग… कहा रात भर  डटे रहेंगे..किसानों की परेशानी देखकर धान खरीदी केंद्र में भाजपा का प्रदर्शन.. सूरजपुर में किसानों ने धान में लगाई आग

कोरिया जिले के जिल्दा में किसानों का धान ना खरीदे जाने से मचा हुआ है सुबह से हंगामा... खरीदी की 20 फरवरी है लास्ट डेट..

 
अनूप बड़ेरिया
धान खरीदी का मसला लगता है अब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के गले की हड्डी बनते नजर आ रहा है पहले तो धान के समर्थन मूल्य और बोनस को लेकर हो हल्ला मच रहा था। लेकिन अब धान खरीदी के लेकर नियम कायदे से किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कोरिया जिले में इसका असर अभी हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भी नजर आया जहां कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। वही सूरजपुर जिले से यह खबर आ रही है कि टोकन विवाद पर किसानों ने अपने ध्यान में आग लगा दी।
जिला मुख्यालय के समीप  जिल्दा सरकारी समिति में बुधवार की सुबह से ही धान खरीदी को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। बताया जा रहा है कि बार दाने की कमी के कारण है धान खरीदी नहीं हो रही थी जिसकी वजह से किसानों ने धरना दे दिया था इसकी जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया राजवाडे मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के साथ धान खरीदी केंद्र पहुंच गए।
धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था को देख पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े बिफर पड़े थे।उन्होंने फोन पर अफसर को चेतावनी देते हुए कहा था कि धान नहीं लेंगे तो आग लगवा देंगे। भईया लाल ने कहा कि किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार चोर समझ रही है। अगर धान खरीदी की सही व्यवस्था सरकार नही कर पाई है तो खरीदी केंद्रों में बोर्ड लगवा दे कि यहां धान नही खरीदा जाएगा।  धान खरीदी नहीं होने को लेकर यहां किसानों ने जमकर हंगामा किया, इसके साथ ही नाराज किसानों ने मुख्यमार्ग को जाम कर दिया था।
इतना ही नहीं इसके बाद पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ वहां से गए नहीं, बल्कि 6 घंटे से अधिक समय से जिल्दा धान खरीदी केंद्र में ही डटे हुए हैं। भैयालाल राजवाड़े पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के साथ धान खरीदी केंद्र में ही आग जलाकर डटे हुए हैं उनका कहना है कि बचे हुए सभी 71 किसानों का एक-एक दाना जब तक नहीं खरीदा जाएगा वहां से नहीं जाएंगे उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को धान खरीदी का आखिरी दिन है जिसको लेकर किसानों में काफी हड़बड़ी मची हुई है। भैयालाल राजवाड़े ने कहा है कि वह रात भर यहां डटे रहेंगे। वही भाजपाइयों के धरना की बात सुनकर एसडीएम पीव्ही खेस्स के साथ चिरमिरी सीएसपी भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close